Gold Price Today 7 June Update : सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। एक ओर जहां हाल ही में सोने ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ रही है, वहीं अब इसकी कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है। 7 जून 2025 को भारत में सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है। चलिए आज 7 जून 2025 के ताजा कीमत देश के कई महानगरो की ।
आज का सोने का कीमत (7 जून 2025)
आज देश के प्रमुख महानगरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिला है।
22 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹72,650 – ₹85,000 के बीच
24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹95,700 – ₹99,200 के बीच
इन कीमतों में शहर के हिसाब से मामूली अंतर हो सकता है। उदाहरण के लिए, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज की वजह से थोड़ी भिन्नता देखी जाती है।
- दिल्ली में 22 कैरेट सोना 91,160 प्रति 10 ग्राम है, 24 कैरेट सोना 99,340 प्रति 10 ग्राम है.
- चेन्नई में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 99,170 और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 99,170 रुपए है.
- बेंगलुरू में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 90,810 और 24 कैरेट सोना 99,190 प्रति 10 ग्राम है.
- मुंबई में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 91,010 और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 99,190 रुपए है.
- कोलकाता में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 90,810 और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 99,280 रुपए है.
- जयपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 91,160 और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 99,230 रुपए है.
क्यों आई गिरावट?
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बदलाव के संकेत से सोने की कीमत पर दबाव बना। इसके अलावा, निवेशकों का ध्यान अब शेयर बाजार की ओर बढ़ा है, जिससे सोने की मांग में हल्की गिरावट देखी गई।
हालांकि कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि यह गिरावट अस्थायी है और आने वाले महीनों में एक बार फिर सोना ऊंचाइयों को छू सकता है। त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह की बढ़ती मांग सोने की कीमतों को ऊपर ले जा सकती है।
खरीदारी का सही मौका?
वर्तमान गिरावट को देखते हुए यह समय सोने में निवेश या आभूषण खरीदारी के लिए अनुकूल माना जा रहा है। यदि आप शादी या किसी विशेष अवसर के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह मौका फायदे का हो सकता है।
चांदी का हाल
आज चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखी गई है। 1 किलो चांदी की कीमत ₹76,500 के आस-पास रही।
सोने की कीमतों में गिरावट भले ही अस्थायी हो, लेकिन यह निवेश के लिहाज से एक सुनहरा अवसर हो सकता है। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो बाजार की मौजूदा चाल पर नजर बनाए रखें और विशेषज्ञों की सलाह से ही कदम उठाएं।
Ok